फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा

Tue, 29 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल नारनौल के कार्यालय पर 2 घंटे विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन नांगल चौधरी में सीवर की सफाई करते समय मरने वाले दोनों कर्मचारियों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए किया गया। इसमें अधीक्षण अभियंता ने यूनियन शिष्टमंडल को विचार विमर्श के लिए बुलाया और दोनों कर्मचारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा व नौकरी दिलाने के लिए 10 दिन का समय यूनियन शिष्ट मंडल से समय मांगा है।
मीटिंग के दौरान दोनों कर्मचारियों 30-30 लाख रुपये मुआवजे का केस बनवाकर मौके पर ही हेड ऑफिस भिजवाया गया। वर्ष 2021 में सीवर की सफाई करते समय दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन परिवार को आज तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए यूनियन ने अधीक्षण अभियंता से अनुरोध किया कि मृतक के परिवार को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए अन्यथा 10 दिन बाद संगठन को मजबूर होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध, प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस विरोध धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य प्रधान सुभाष यादव व मंच संचालन ब्रांच प्रधान दीपक कुमार ने किया। जिला प्रधान रविंद्र यादव, जिला सचिव संदीप कुमार व महेंद्रगढ़ प्रधान सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें