फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 18 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कयि रोड जाम
विज्ञापन
 मोहल्ला नत्थूवाला में बुधवार की रात्रि गर्भवती महिला की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर गांव बधवाना पालड़ी के ग्रामीणों ने राव तुलाराम चौक पर नारनौल महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जाम के कारण स्टेट हाईवे डेढ़ घंटे बाधित रहा और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी बिरम सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नत्थूवाला मोहल्ला में नवविवाहिता एवं गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत होने पर उसके मायका बधवाना पालड़ी के ग्रामीणों में भारी रोष है। मृतका की मौत को 24 घंटे बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने रावतुलाराम चौक पर सुबह 11.15 बजे जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने  इस दौरान कन्या भ्रूूण हत्या बंद करो, पुलिस प्रशासन मुरदाबाद एवं आरोपियों को गिरफ्तार करें आदि नारे लगाए। सूचना पाकर मौके   थाना प्रभारी ओमप्रकाश  पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और  ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डीएसपी बिरम सिंह मौके पर पहुंचे और 24 घंटें में आरोपियों को गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।

यह था मामला
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला नत्थूवाला में बुधवार की रात्रि एक गर्भवती महिला पंखे से झूलती मिली थी। मृतका के पीहर वालों का आरोप है कि प्रियंका की शादी इसी वर्ष 5 फरवरी को  महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नत्थू वाला निवासी नीरज पुत्र रमेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे लोग प्रियंका से एक बड़ी गाड़ी की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए यातनाएं देते थे। मृतका एमएससी फिजिक्स की छात्रा थी। वीरवार को मृतका के भाई को सूचना मिलने पर अपने बहन प्रियंका के घर ससुराल पहुंचा और वहां प्रियंका पंखे के हुक से झूलती हुई मिली। उसकी पुत्री के गर्भ में लगभग 8 माह का बच्चा पल रहा था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को या तो मारा गया है या फिर मरने के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन


वाहनों की लगी लंबी कतारें
राव तुलाराम चौक पर जाम लग जाने के बाद स्टेट हाईवे पर लंबी कतारें लग गई। इसके अतिरिक्त गांव कुराहवटा तथा शहर को जाने वाला रास्ता भी ग्रामीणों ने जाम कर दिया। जाम लगने के बाद एक बाइक को भी आगे जाने नहीं दिया गया। जाम लग जाने के कारण वाहन चालकों को डेढ़ घंटे परेशानी उठानी पड़ी।


पुलिस ने मृतका प्रियंका के पति नीरज, सास मुकेश देवी,  ससुर रमेश तथा जेठ विकास के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगी। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

-डीएसपी, बिरम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें