फोटो संख्या:63- एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड ग्रहण करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत-- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को प्रतिष्ठित वर्ल्ड व एजुकेशन कांग्रेस अवॉर्ड के 13वें संस्करण में एजुकेशन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह सम्मान नेतृत्व कुशलता, शिक्षा व अध्यापन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आयोजन में कुलपति ने शिक्षा के क्षेत्र में वैकल्पिक प्रौद्योगिकी के उपयोग और उसकी महत्ता विषय पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कुलपति ने कहा कि शिक्षा के उद्देश्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी का उपयोग करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि विद्यार्थियों के द्वारा इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। हालांकि यह सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी भी है। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति के रूप में लगभग 6 वर्षों तक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सभी सहभागियों के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनागत रूप से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुलपति ने वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेस के आयोजन से जुड़े डॉ. आरएल. भाटिया, संदेश घारु के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।