फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करीरा में बीएसएनल की नई फाइबर एक्सचेंज का उद्घाटन

Fri, 12 Jul 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72-बीएसएनल एक्सचेंज का उद्घाटन करते सेवानिवृत कैप्टन सुमेर सिंह--स्रोत-- संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा में आधुनिक सुविधाओं युक्त नई फाइबर एक्सचेंज का शुभारंभ सेवानिवृत्त कैप्टन सुमेर सिंह ने किया। बीएसएनल रेवाड़ी जिला दूरसंचार के महाप्रबंधक पूर्णचंद ने बताया की नई एक्सचेंज स्थापित होने के बाद करीरा और उसके आसपास के गांवों में हाई स्पीड इंटरनेट (एफटीटीएच) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गांववासियों को भी शहर की तरह ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फॉराम होम व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट एफटीटीएच तकनीक द्वारा प्रदान करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बीएसएनल मोबाइल टावर करीरा के प्रांगण में नई भारत फाइबर एक्सचेंज (ओएलटीई) लगाई गई है। इसका उद्घाटन व सिम मेला 12 जुलाई को आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रमोद कुमार, एडीएम अनूप कुमार, नित्यानंद एसडीओ, प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा राजीव सक्सेना, सूबेदार वेद प्रकाश, कप्तान वीरेंद्र सिंह, हंसराज, जगदीश प्रसाद, शीशराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें