फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिग्गज हारे... तीन सीट पर नए चेहरों को जीत मिली

Wed, 09 Oct 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की जनता ने एग्जिट पोल के सभी नतीजों को फेल कर दिया है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में तीन सीट पर कमल खिला व एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

नारनौल में ओमप्रकाश यादव, अटेली से आरती सिंह राव, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव ने भाजपा को जीत दिलाई है। वहीं कांग्रेस पार्टी से नांगल चौधरी में मंजू चौधरी को जीत मिली है। मंजू चौधरी, आरती राव और कंवर सिंह पहली बार विधानसभा में पहुंचेगें। हालांकि मंजू चौधरी इससे पहले एक बार चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आरती राव और कंवर सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा है।
नारनौल विधानसभा सीट को छोड़ दिया जाए तो नांगल चौधरी, अटेली और महेंद्रगढ़ की तीनों सीट पर अंतिम राउंड तक जीत को लेकर स्थित साफ नहीं हुई थी। नांगल चौधरी, अटेली व महेंद्रगढ़ में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ओमप्रकाश यादव को 57635 और राव नरेंद्र सिंह को 40464 वोट मिले। ओमप्रकाश यादव ने 17171 जीत दर्ज की है। नांगल चौधरी में 6930 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा अटेली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को ईवीएम से 2500 और बैलेट पेपर से 585 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं। इसमें बसपा इनेलो से उम्मीदवार अतरलाल ने कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन

नारनौल विधानसभा क्षेत्र में दो चेहरों के बीच तीसरी बार हुआ मुकाबला

नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 2014 से भाजपा की तरफ से ओमप्रकाश यादव और कांग्रेस की तरफ से राव नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया जा रहा है, लेकिन तीनों ही बार भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह अटेली से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन अंतिम सूची में नारनौल से टिकट मिल गया।

अटेली में 2014 से तीन नए चेहरों पर भाजपा ने खेला दाव, तीनों ने दर्ज की जीत

अटेली विधानसभा क्षेत्र से हर बार भाजपा अलग उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है। 2014 में भाजपा ने संतोष यादव को अटेली से टिकट दी, जिसने भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद 2019 में संतोष यादव की टिकट काट कर सीताराम यादव को टिकट दी गई, उन्होंने भी जीत दर्ज की। इसके बाद 2024 में सीताराम की टिकट काट कर आरती राव को टिकट दी और जीत दर्ज की।

नारनौल विधानसभा सीट

भाजपा : ओमप्रकाश यादव- 57635

कांग्रेस : राव नरेंद्र सिंह- 40464

भाजपा की जीत का अंतर - 17171

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र सीट

भाजपा : कंवर सिंह यादव- 63036

कांग्रेस : राव दान सिंह- 60388
भाजपा की जीत का अंतर - 2648

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र सीट
कांग्रेस : मंजू चौधरी- 61989

भाजपा : डाॅ. अभय सिंह यादव- 55059

भाजपा की जीत का अंतर - 6930

अटेली विधानसभा क्षेत्र सीट

भाजपा : आरती सिंह राव- 57737

बसपा : अतरलाल- 54652
भाजपा की जीत का अंतर : 3085 ( 2500 मत से आरती राव की बढ़त के बाद बैलेट पेपर की गिनती में आरती राव ने 585 मत की बढ़त प्राप्त की)

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता--ंसवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें