फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल परिसर में आड़े तिरछे खड़े हो रहे वाहन

Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25नागरिक अस्पताल में बेतरतीब खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में इन दिनों वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग मरीजों और आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां आने वाले लोग कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। इससे कई बार एंबुलेंस को मरीजों को लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले संजय, मोनू, सोमदेव, हेमंत और राजू आदि ने बताया कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि एंबुलेंस में आए गंभीर मरीज और गर्भवती भी कई बार वाहनों के बीच फंस जाती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस के लिए निर्धारित स्थान भी खाली नहीं मिल पाता क्योंकि लोग वहां भी अपने चौपहिया वाहन खड़े कर चले जाते हैं।
वर्जन:
अस्पताल में जगह की कमी के कारण पार्किंग नहीं है। इस कारण लोग वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते हैं। वाहनों को ठीक तरह से खड़ा करने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिए जाएगें।-डाॅ. विजय डबास। उपचिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें