नांगल चौधरी। क्षेत्र में मंगलवार कोहरा छाया रहा है। इसकी वजह से दृश्यता करीब 100 मीटर रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन भी रेंगकर चलते रहे। सुबह करीब 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। वहीं सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
बता दें कि क्षेत्र में सोमवार को आसमान में बादल छाए थे। इसकी वजह से बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार को नांगल चौधरी क्षेत्र समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को शीतलहर चलने व मंगलवार को कोहरा छाने के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के अंत तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ेगी।
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो