फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, जनजीवन प्रभावित

Fri, 01 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वीरवार को विभिन्न स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार क्षेत्र में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया। इस कारण वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए। वहीं बूंदाबांदी के साथ शीत लहर ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह ठंड व काेहरा फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया और साथ ही साथ संपूर्ण इलाके में ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। इस मौसम प्रणाली से इलाके में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी और तेज गति की हवाएं की गतिविधियां हुई। साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी भी हुई। इस कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गई है। इससे एक बार फिर से हल्की उत्तरी बर्फीली हवाएं मैदानी राज्यों में चलने लगी है। वहीं बूंदाबांदी से कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में जिला महेंद्रगढ़ में ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी और सुबह के समय कोहरा देखने काे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें