फोटो नंबर-30नारनौल में एक शोरूम पर दुपहिया वाहन देखते लोग। संवाद
नारनौल। नवरात्र के दौरान खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसके चलते पहले ही दिन वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। वाहन विक्रेताओं के अनुसार इस वर्ष वाहनों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में करीब 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।
दुपहिया वाहन विक्रेताओं ने बताया कि नवरात्र को लेकर उनके पास 100 से 200 तक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिन कंपनियों के वाहन अधिक पसंद किए जाते हैं, उनकी बुकिंग 200 के आसपास पहुंच गई है, जबकि अन्य कंपनियों के भी करीब 100 वाहन बुक हैं। इसके अलावा रोजाना 10 से 15 दुपहिया वाहन बिना बुकिंग के भी बिक रहे हैं।
वहीं चौपहिया वाहन विक्रेताओं का कहना है कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन 20 से 25 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। इसके अतिरिक्त भी ग्राहक शोरूम में आकर वाहन खरीद रहे हैं। संवाद