फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी से भरे वाहन में मिली 150 पेटी देशी शराब

Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौकी पुलिस ने वीरवार रात को एक पिकअप गाड़ी से 150 पेटी अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक सतीश मनोहरपुरा राजस्थान निवासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अवैध शराब भरी एक वाहन बहरोड से मनोहरपुरा राजस्थान जा रही है। इस पर महाबीर चौकी पुलिस व पुलिस अधीक्षक की एस्कोर्ट गाड़ी ने तुरंत फायरिंग रेंज के नजदीक नाकेबंदी की। इसी दौरान करीब रात 9 बजे नारनौल की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई देने पर गाड़ी को रुकवाकर चेक करने पर उसमें गाजर की बोरियां रखी थी। चालक सतीश ने  बताया कि गाड़ी में सब्जी से भरी हुई है, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर सब्जी की बोरियां हटाकर चेक किया तो नीचे लगभग 150 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ चालकने बताया कि इससे पूर्व भी वह तीन बार इसी तरह शराब की पेटियों के ऊपर सब्जी की बोरियां रखकर शराब भर के अपने गांव मनोहरपुरा ले जा चुका है। पुलिस ने चालक खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज  कर उसे गिरफ्तार किया। जिसे आज नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे  जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें