फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले सब्जी विक्रेताओं को नोटिस

Mon, 26 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहरी निकाय निदेशालय के आदेश पर मार्केट कमेटी के सचिव ने अतिक्रमण करने वाले 80 सब्जी विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन्हें 17 अक्तूबर को जारी किया गया था और 24 तक उन्हें जगह खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन पट्टरी एवं रेहड़ी पर फल बेचने वाले दुकानदारों ने जगह खाली नहीं की। अब 9 नवंबर को धनतेरस के दिन यहां 25 दुकानों की खुली बोलनी लगने वाली हैं। इससे सब्जी विक्रेता मुसीबत में पड़ सकते हैं। हालांकि शनिवार रात्रि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने विभाग के एडशिनल चीफ सेक्रेटरी से बात की है इससे रेहड़ी लगाने वालों को राहत अवश्य मिली है। वहीं प्रशासन का मानना है कि दो या तीन में वे उन पर अपनी कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी के अंदर काफी संख्या में सब्जी विक्रेता पटरी पर दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस बार 9 नवंबर को दुकानों की खुली बोली लगने से वे बेरोजगार हो सकते हैं। मार्केट कमेटी के पास शहरी निकाय निदेशालय से अतिक्रमण हटाने के आदेश आए हुए हैं और वहां पर दुकानें बनाने का प्रस्ताव है। इस वजह से मार्केट कमेटी के सचिव सुंदर लाल ने 17 अक्टूबर को लगभग 80 नोटिस पट्टरी एवं रेहड़ी पर फल बेचने वाले दुकानदारों को जारी किया है।
मार्केट कमेटी कई वर्षों से लंबित पड़ी मंडी की 25 दुकानों को निर्मित करने के लिए 9 नवंबर को बोली की खुली बोली लगाएगी। इसके लिए कमेटी गेट 1 पर बाहर लगी फलों की दुकानों को हटाने के  निर्देश दिए हैं। मार्केट कमेटी  के सचिव ने बताया कि नोटिस में बताया गया है कि अगर 24 अक्टूबर तक सब्जी विक्रेताओं ने मंडी से अवैध कब्जे नहीं हटाया तो उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा जिसके हर्जाना और खर्चे के जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
उनके पास अभी कोई सूचना नहीं है। अभी दो तीन दिन का समय उन्होंने और दे दिया है। उसके बाद वे जगह को खाली करवाएंगे।
सुंदर लाल, सचिव ,मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें