फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने से बिगड़ा रसोई का जायका

Thu, 07 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में उछाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिन प्रतिदिन सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के दामों तेज से वृद्धि होती जा रही है। इससे आम आदमी के रसोई का जायका बिगड़ गया है। एक महीने पहले सब्जियों के दाम कुछ और थे, इस महीने सब्जियों के दाम कुछ और हैं। इस महीने की बात करें तो एक माह में ही सब्जियों के दाम दो गुणा बढ़ गए हैं। वहीं अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। महंगाई के इस कदर बढ़ने से आम लोग परेशान हैं। ज्यादा परेशानी गृहणियों को हो रही है, जिनके लिए सब्जी व अन्य खाद्य  पदार्थ खरीदना बजट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

महंगाई फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। सबसे ज्यादा वृद्धि सब्जी के दामों में हो रही है। जिसके कारण सब्जी खरीदना लोगों के बस के बाहर हो गया है। वहीं दाल-चीनी के दामों में भी खासी वृद्धि हो रही है। एक माह के अंदर ही सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम दो गुणे से तीन गुणा ज्यादा हो गए हैं। इससे लोगों का बजट भी बिगड़ गया है। खाद्य तेल व घी में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। खाद्य तेल की बात करे तो इसमें सबसे अधिक वृद्धि हुई है। इस प्रकार से दाल-चना गत महीने से इस महीने वृद्धि देखने को मिली है।

आम हुए ‘आम’, टमाटर हुए खास
इन दिनों आम से महंगे टमाटर बिक रहे हैं। शहर में टमाटर का भाव 60 रुपये किलो है जबकि आम का भाव 40 से 50 रुपये किलो के हिसाब से है। ऐसे में आम बहुत ही आम होते जा रहे हैं, जबकि टमाटर खास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामग्री   एक माह पूर्व     अब
अरहर   140          150
उरद     160          180
चना     70            90
मलका   90           90
राजमा   90           90

सब्जियों के दाम
आलू     16          20
प्याज     10           12
टमाटर   30           60
लोकी    20           25
बैंगन     30          40
तोरई     25          40
फ्रेंच बीन  60         80

खाद्य तेल-घी   
सरसों    85           90
रिफाइट    80           80
वनस्पति घी  70       70
देसी घी   340         350
चीनी      36           39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें