फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राचार्य एसो. के जिला प्रधान बने वीर यादव

विज्ञापन
फोटो नंबर- 08हरियाणा प्राचार्य एसोसिएशन के जिला प्रधान वीर सिंह यादव को फूल माला पहनकर सम्मान
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हरियाणा प्राचार्य एसोसिएशन की जिला महेंद्रगढ़ इकाई के चुनाव संपन्न हुए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरावास के प्राचार्य वीर सिंह यादव को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रेवाड़ी जिला प्रधान अनिल यादव मौजूद रहे। नवनिर्वाचित प्रधान वीर सिंह यादव ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने, प्राचार्यों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर कंवर सिंह यादव, सुनील गोरा, राकेश यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें