फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वसुंधरा समिति ने कोरियावास में लगाए 101 पौधे

विज्ञापन
फोटो 01 पौधा लगाकर अ​भियान की शुरूआत करती सरपंच मोनिका। स्रोत: समिति
विज्ञापन
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से हरित वसुंधरा आधार समिति ने गांव कोरियावास में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान 101 बड़े छायादार और फूलदार पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत गांव की सरपंच मोनिका यादव ने पौधा लगाकर की। समिति पिछले आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान समिति की ओर से 9 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। समिति का उद्देश्य पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण करना भी है। समिति सदस्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें