फोटो संख्या:75- राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं--स्रोत
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और एकता की पहचान है। उन्होंने सभी से दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी विभागाध्यक्ष दिव्या सिंह ने हिंदी दिवस के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर निबंध, कविता पाठ, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मिथिलेश, डॉ. ज्योति शर्मा, अनुराधा, वैष्णवी पांडेय सहित विद्यार्थी और प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद