फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर विभिन्न संगठनों ने जताया रोष

Tue, 16 Jan 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के इकबालपुर नंगली में सरपंच परिवार के परिजनों के साथ मारपीट होने के एक माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने से रोष है। इसे लेकर सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र जारी कर मांग की है कि मारपीट करने के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों द्वारा मामले में एक माह से अधिक समय होने पर भी एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई न होने से पुलिस विभाग की अव्यवहारिक कार्यशैली पर रोष प्रकट किया। समिति के महासचिव व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि 12 दिसंबर को इकबालपुर नंगली निवासी शेर सिंह के साथ चुनाव की रंजिश को लेकर उसी गांव के व्यक्ति ने पंचायत घर में आयोजित विकसित भारत के तहत संकल्प यात्रा के दौरान मारपीट की थी। एसपी द्वारा मामले में कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन देने और डीएसपी द्वारा गवाहों के बयान दर्ज होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस अवसर पर शिवनारायण मोरवाल, उपाध्यक्ष लाला राम नाहर, प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, अनिल फांडन, लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, प्रधान जसवंत भाटी, उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, प्रधान पत राम खिंची, प्रधान तोताराम, प्रधान रोहताश बबेरवाल, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें