फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन कार्य देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कार्य का मैसेज भेजकर टास्क पूरे करने के नाम पर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमन प्रकाश वासी इंदुपुरी थाना गोविंदगढ़ अलवर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी से नकदी और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पता लगाया कि साइबर ठगी में आरोपी का बैंक खाता प्रयोग हुआ था। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर जालसाजों को दिया हुआ था। जिसके बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


1,967,58 रुपये की हुई थी ठगी
कनीना के नांगल (मोहनपुर) निवासी ने पवन कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि एक सोशल मीडिया एप पर ऑनलाइन कार्य के लिए मैसेज आया। इसमें बताया कि साइट पर कार्य करने के लिए 1000 रुपये जमा कराने होंगे, जो कार्य पूरा होने के बाद वापस हो जाएगा। इस तरह उन्होंने 27 दिसंबर को कार्य खत्म होने पर 16456 रुपये उसके खाते में जमा करवा दिए। अगले दिन 28 दिसंबर को फिर से कार्य करने के लिए पैसे जमा करने को कहा, पैसे जमा करने और कार्य शुरू करने के बाद फिर से 15550 रुपये जमा करने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने मना किया तो साइबर ठगों ने कार्य खत्म करते ही पूरे पैसे वापिस आने की बात कही। इस तरह साइबर ठगों ने उससे झांसा देकर कुल 1,96,758 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। उसके बाद ओर पैसे जमा करने की डिमांड की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें