फोटो नंबर-14कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव। स्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। अमित मिश्रा को सुशासन दिवस कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं ओमप्रकाश लिसानियां, पृथ्वी सिंह और आनंद मेहता सह संयोजक बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 25 दिसंबर को सभी बूथों पर वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पदयात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन माता गुजरी और चार साहिबजादों की शहादत की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर भवानी सिंह, संजय अमन, बलबीर सैनी, शैलेंद्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।