फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का आगाज

विज्ञापन
फोटो 06टीकाकरण के बाद सर्टिफिकेट देते सिविल सर्जन। विभाग
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसमें 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। जिले में यह अभियान तीन माह चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह एक सामान्य संक्रमण है जो महिलाओं के प्रजनन तंत्र को प्रभावित करता है और गर्भाशय के निचले भाग के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) का मुख्य कारण है। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षित करना है।

भारत में महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। यह टीका इस बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। वर्तमान में विश्व के 160 देशों में किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले से राज्य स्तर पर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुरक्षित भविष्य की ओर बड़ा कदम
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा, कि एचपीवी का टीका, सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपनी 14 साल की बेटियों का टीकाकरण इस अभियान के तहत अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके। टीका लगाने से पहले माता-पिता या अभिभावक की लिखित सहमति जरूरी होगी।
तीन माह में 10,000 को लगेगा टीका
उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अगले तीन माह की अवधि में लगभग 10,000 किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन नागरिक अस्पताल में 26 किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी गई। आने वाले समय में यह टीकाकरण सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
कहां और कैसे लगेगा टीका?
आयुष्मान आरोग्य मंदिर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)
जिला अस्पताल

सरकारी मेडिकल कॉलेज
कहां कराए रजिस्ट्रेशन
स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों का डेटा पहले से दर्ज रहेगा। वहीं जो बच्चियां स्कूल में नहीं हैं वे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। आधार कार्ड या स्कूल आईडी साथ रखना उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें