महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर के सहयोग से आयोजित 37वें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. अमित गौतम ने कहा कि डिजिटल युग में एआई और तकनीक का प्रभावी उपयोग शिक्षा को अधिक समावेशी व शिक्षार्थी-केंद्रित बना सकता है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। यूजीसी-एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक हैं। संवाद