फोटो 27महिलाओं को जानकारी देते हुए सुपरवाइजर सुमन। प्रवक्
नारनौल। पोषण माह के तहत शनिवार को गांव जोरासी के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें आंगनबाड़ी में आने वाली माताओं और गांव की अन्य महिलाओं को पौष्टिक भोजन की जानकारी गई। सुपरवाइजर सुमन ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन का आधार है। इसके लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। बाजार के पैकिंग फूड व जंक फूड का प्रयोग न करके मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाएं। संवाद