फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उर्स मेला स्पेशल ट्रेन का तीन को होगा संचालन

Fri, 27 Dec 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे उर्स मेला 2025 पर यात्रियों की सुविधा के लिए आजमगढ़-मदार (अजमेर)-आजमगढ उर्स मेला स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप) का संचालन करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05105 आजमगढ-मदार (अजमेर) उर्स मेला स्पेशल आजमगढ़ से तीन जनवरी को 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.00 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05106 मदार (अजमेर)- आजमगढ़ उर्स मेला स्पेशल मदार (अजमेर) से सात जनवरी को 21.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, बुढवल, सीतापुर, मुरादाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 14 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 0 गार्ड सहित 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें