फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 13 के स्थान पर 14 वार्ड के चुनाव होंगे

Fri, 27 Dec 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नववर्ष में होने वाले कनीना नगर पालिका चुनाव में इस बार 13 के स्थान पर 14 वार्ड के चुनाव होंगे। नपा प्रशासक एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक बीसी बी वर्ग महिला, वार्ड 2 व 3 सामान्य वर्ग, वार्ड 4 बीसी ए महिला, वार्ड 5 सामान्य वर्ग, वार्ड 6 एससी वर्ग महिला, वार्ड 7 सामान्य वर्ग महिला, वार्ड 8 एससी वर्ग महिला के लिए, वार्ड 9, 10, 11, सामान्य वर्ग के लिए, वार्ड 12 सामान्य वर्ग महिला, वार्ड 13 व 14 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब चेयरमैन पद का आरक्षण सामान्य महिला वर्ग हुआ है। कनीना में इस बार एक वार्ड की बढ़ोतरी की गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी थी। अधिसूचना के अनुसार नपा में किसी भी नजदीकी गांव को शामिल नहीं किया गया है, बल्कि पुराने क्षेत्रफल अनुसार केवल नपा वार्डों का विस्तार किया गया।
निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 14 वार्डों का परिसीमन की ड्राफ्ट तैयार करने के बाद मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। वीरवार तक 14 वार्डों की सूची के मुताबिक कनीना में 10409 मतदाता दर्शाए गए थे। चुनाव जनवरी 2025 में होने की संभावना है।
विज्ञापन


-23 दिसंबर तक 792 आए दावे
नगर पालिका कनीना में चुनाव को लेकर 23 दिसंबर तक दावे दर्ज करने की अंतिम तिथि थी। 23 दिसंबर तक 792 दावे दर्ज कराई गई, जबकि आपत्ति कोई नहीं आई। 24 दिसंबर को 69 दावों का समाधान किया गया था। 26 दिसंबर को 158 लोगों की सुनवाई की गई। अब 27 दिसंबर को 565 लोगों की सुनवाई की जाएगी। 27 दिसंबर दावे की अंतिम तिथि रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें