नारनौल। फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसान खेतों में यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। इस समय गेंहू और सरसों की फसल में खाद का छिड़काव किया जा रहा है। जिस कारण किसानों के बीच खाद की मांग बनी हुई है। बुधवार को किसानों को यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया के 1500 बैग मंगलवार को और 300 बैग बुधवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी केंद्र पर पहुंचे। इसमें से करीब 677 बैग मंगलवार को वितरित कर दिए गए थे। वहीं शेष बैग में से 894 बैग का वितरण बुधवार को किया गया। किसानों का कहना है कि नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाना चाहिएद्ध