फोटो नंबर- 21नारनौल स्थित केंद्र पर यूरिया की जानकारी लेते किसान। संवाद
नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर सोमवार को यूरिया की 550 बैग पहुंची। इसके बाद अब मंगलवार से खाद का वितरण शुरू किया जाएगा। खाद नहीं होने के कारण वितरण करीब 12 दिनों से बंद है जिसके चलते मंगलवार को किसानों की जबरदस्त भीड़ पहुंचने की संभावना बनी हुई है। वहीं एक हजार बैग यूरिया की मांग की गई थी, लेकिन केवल 550 बैग यूरिया ही खाद केंद्र पर पहुंचा है। यदि अधिक संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचते हैं तो बैग की संख्या को कम किया जा सकता था। अभी एक किसान को अधिकतम 5 बैग यूरिया का वितरण किया जाता है। संवाद