फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गहराया यूरिया खाद का संकट, किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया

विज्ञापन
नांगल चौधरी में यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में यूरिया का संकट गहराने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसान सहकारी समितियों और गैर सरकारी दुकानों पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि खाद के अभाव में बाजरे की फसल पीली पड़ने लगी है। ऑल इंडिया किसान संगठन ने यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दस दिन पहले निजी दुकानदार महंगे दामों में यूरिया बेच रहे थे लेकिन अब दुकानों पर भी यूरिया नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि बिना यूरिया डाले फसल के उत्पादन असर पड़ेगा। जिसकी मार किसानों को झेलनी पड़ेगी। बारिश के बाद किसानों ने बाजरा व ग्वार की बिजाई की थी। बाजरे की बिजाई किए एक महीना हो गया है जिससे यूरिया की जरूरत पड़ने लगी है। यूरिया का छिड़काव न करने से फसल पीली पड़ने लग गई है। अधिकारियों के अनुसार चार सहकारी समितियों में खरीफ मौसम में 10 हजार बैग यूरिया की मांग की गई थी लेकिन अभी इन सहकारी समितियों में 3 हजार बैग का स्टॉक ही मिल पाया है। यह स्टॉक 10 दिन पहले समाप्त हो चुका है। नारनौल कॉपरेटिव सोसायटी में 563 बैग आये थे जो एक महीने पहले खत्म हो चुके हैं। सहकारी समितियों के लिए यूरिया खाद की मांग भेजी जा चुकी है। यूरिया कब आएगी। इसकी कोई जानकारी नहीं है।
ऑल इंडिया किसान संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड बलबीर सिंह ने कहा कि देश में यूरिया की कमी नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार यूरिया पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद करने के लिए जानबूझकर यूरिया किसानों को नहीं दे रही है। इसको लेकर संगठन जल्द ही विरोध प्रदर्शन करेगा। विरोध प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा तब तक जिले में यूरिया खाद नहीं मिल जाती है। जिले के प्रतिनिधि भी किसानों की समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन-
यूरिया खाद की शुरुआत से ही कमी चली आ रही है। कॉपरेटिव सोसाइटी में 563 बैग आये थे जो एक महीने पहले ही खत्म हो चुके हैं। अब यूरिया खाद के लिए कोई भी रैक नहीं लगी है जिससे यूरिया आने की कम ही उम्मीद है।- नीरज त्यागी, प्रबंधक हैफेड कोआपरेटिव सोसाइटी।
-
पुलिस की मौजूदगी में किसानों में बांटी गई यूरिया
नांगल चौधरी। किल्लत के चलते यूरिया के लिए किसानों में मारामारी मची है। एक फर्म पर रविवार को यूरिया लेने पहुंचे किसानों ने खाद को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरित की गई। प्रति किसान को दो पैकेट यूरिया दी र्गई।
इस समय फसलों में यूरिया की जरूरत है लेकिन किल्लत के चलते किसानों को खाद नहीं मिल रही है। आए दिन किसान यूरिया के लिए कतार लगा रहे हैं। किसानों को बारिश के बाद खाद की कमी से फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। नांगल चौधरी की एक फर्म के पास यूरिया खाद के 800 बैग आए थे। इसकी भनक लगते ही अनाज मंडी में फर्म के सामने असुबह करीब 5 बजे ही लाइन लगाकर खड़े हो गए। सुबह 10 बजे के आसपास खाद वितरण शुरू किया गया। भीड़ अधिक होने से धक्का मुक्की होने लगी। किसानों की भीड़ को बेकाबू होते देख फर्म संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लाइन लगाकर किसानों को यूरिया खाद वितरित की गई। इसके बाद काफी किसान यूरिया खाद से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें