महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच सामान हटाने को लेकर जमकर कहासुनी हुई। कई स्थानों पर हाथापाई में भी बदल गई जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया। वहीं एक दुकानदार का 2000 रुपये का चालान भी किया गया।
इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी व नगर पालिका प्रधान रमेश वाहन में ही बैठे रहे और कर्मचारियों को निर्देश देते नजर आए। नगर पालिका की टीम ने मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया व दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर पालिका पहुंचाया।
यह अभियान शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक और बालाजी चौक सहित कई इलाकों में चलाया गया। अभियान से पहले दुकानदारों को 24 घंटे का समय दिया गया था और नोटिस चस्पा कर मुनादी भी करवाई गई थी।
-
पांच स्थानों पर हुई कहासुनी
कार्रवाई के दौरान शॉपिंग कांप्लेक्स, बालाजी चौक, आंबेडकर चौक व सब्जी मंडी रोड पर सामान उठाने को लेकर दुकानदारों व कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई। नगर पालिका एमई राजेश कौशिक व जेई नवदीप ने दुकानदारों को कहा उनका सामान निर्धारित सीमा से बाहर रखा हुआ है इसलिए सामान उठाया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका सामान निर्धारित स्थान से बाहर पाया गया तो उनका चालान कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-
- वर्जन:
अतिक्रमण की वजह से मुख्य बाजरों व सड़कों पर जाम जैसे हालात रहते हैं। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की सड़कें व बाजार अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो जाते।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:69- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाते समय दुकानदार व कर्मचारी के बीच होती
फोटो संख्या:69- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाते समय दुकानदार व कर्मचारी के बीच होती