फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगर्भ शास्त्र में करिअर की असीम संभावनाएं : डॉ. पूर्ण प्रभा

Fri, 13 Sep 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03पीजी कॉलेज में कार्यक्रम को संबो​धित करती प्राचार्य पूर्णप्रभा। स्त्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में भूगर्भ विभाग द्वारा नए सेशन में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नवागमन प्रोग्राम-2024 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय प्रदेश का एकमात्र ऐसा राजकीय महाविद्यालय है, जहां भूगर्भ विज्ञान में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्र अध्ययनरत हैं। आधुनिक युग में भूगर्भ विषय की विश्वव्यापी मांग है और भूगर्भ शास्त्र में करियर की असीम और अपार संभावनाएं हैं। पीआरओ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जैसे- जैसे प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की आवश्यकता बढ़ रही है, वैसे वैसे भूगर्भ विषय में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में विभाग की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें