नांगल चौधरी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 16 नवंबर को गांव बूढ़वाल पहुंचेंगे। यहां वे अपने समर्थक मखनलाल चौधरी के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और पटौदी विधायक बिमला चौधरी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम करीब 6 बजे गांव पहुंचेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और आपसी तालमेल से काम करने का संदेश देंगे। जलपान कार्यक्रम के बाद वे नसीबपुर शहीद स्मारक पहुंचेंगे। संवाद