फोटो संख्या:63- जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में विद्यार्थियों को संबोधित करतीं प्रो. सुनीता श्री
महेंद्रगढ़। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित विकसित भारत बनाने में नवाचार की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया।
उन्होंने युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत निर्माण के लिए तैयार किए गए नवाचार प्रोटोटाइप की भी प्रशंसा की। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम में डॉ. मुरलीधर नायक भुकिया, डॉ. सुनील कुमार, विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत मौजूद रहे।