फोटो 03 समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार। संवाद
नारनौल। शहर के व्यस्ततम महावीर चौक पर बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से 2 माह बाद निजात मिली है। यहां के दुकानदारों का बुरा हाल हो रहा था व उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होने लगी थी।
वीरवार के अंक में अमर उजाला ने दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके परिणामस्वरूप वीरवार सुबह 11 बजे नप कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान किया।
अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए दुकानदार दीपक कुमार, अमित सैनी व सुमित यादव ने बताया कि दो माह में उन्होंने नगर परिषद के कई चक्कर लगाए।
कर्मचारी से अधिकारी व यहां तक की चेयरपर्सन सभी को शिकायत दी लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान आश्वासन तो बहुत मिले लेकिन समाधान नहीं मिला। समाचार प्रकाशित होते ही कर्मचारी सुबह मौके पर पहुंचे और दो ढाई घंटे में सीवर की समस्या को दुरुस्त कर गए।
वर्जन:
कर्मचारियों को सुबह ही मौके पर भेज दिया गया था और इससे पूर्व अधिकारी मौका मुआयना कर चुके थे। दुकानदारों की समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया गया है।
-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।