फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू

Wed, 28 Aug 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया अभी चल रही है। स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत 30 अगस्त तक किए जाएंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में स्नातक प्रथम वर्ष में 6 कोर्स की 1540 सीट पर दाखिले होने थे, जिसमें से अब तक 906 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 14 कोर्स की 510 सीट पर दाखिले होने थे जिसमें से 489 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में करीब सभी सीट पर दाखिले हो गए हैं, मगर 21 रिक्त सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग छात्र लगातार कर रहें हैं।
प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिन छात्राओं की हाजिरी कम रहेगी, उन छात्रों के नाम काटे जाऐंगे। कम हाजिरी वाले छात्रों को परीक्षा के समय भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वर्जन:
स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत 30 अगस्त तक किए जाएंगे। वहीं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 489 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। 21 रिक्त सीट पर दाखिला होना बाकी है। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने के लिए अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं कक्षा में नियमित रूप से उपस्थित रहें अन्यथा अटेंडेंस कम होने पर नाम काट दिए जाएंगे। -डॉ. सतीश सैनी प्रवेश नोडल अधिकारी,राजकीय महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें