फोटो संख्या:73- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर भगवान परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न
महेंद्रगढ़। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर परशुराम चौक पर विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह जीत देश के पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व पर जनता की मुहर है।
विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी देश इसी प्रकार विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की सोच की जीत है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।
इस अवसर पर मुकेश, सुनील अग्रवाल, प्रदीप लावन, मंडल अध्यक्ष नांगल सिरोही अशोक कुमार, छाजूराम देवास, रणधीर सिंह आदलपुर, कैप्टन सुरेश कुमार, मंजीत खुड़ाना, राहुल यादव खातोद, राजदीप यादव सहित बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।