फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के सामने नील गाय आने से बिगड़ा संतुलन, होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना थाने में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड के सामने अचानक नील गाय आ गई जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कपूरी निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसका भाई हेमंत कुमार मंगलवार सुबह 9 बजे अपने गांव कपूरी से अपनी ड्यूटी पर थाना शहर कनीना में जा रहा था। जब वह कपूरी और ककराला के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई शेरसिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक थाना शहर कनीना में होमगार्ड लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें