फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुरा गांव में नौ में से सात वार्डों में सर्वसम्मति से बने पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव रघुनाथपुरा की पंचायत में नौ में से सात वार्डों में पंच निर्विरोध चुने गए हैं। पूरी पंचायत निर्विरोध चुनने के लिए जेठू बाबा मंदिर में पंचायत हुई थी, लेकिन सहमति न बनने के कारण निर्विरोध पंचायत नहीं चुनी जा चुकी। ग्रामीणों ने वार्डों में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए 7 वार्डों में निर्विरोध पंच चुने हैं। अब वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 8 में पंच पद के लिए चुनाव होंगे। वार्ड नंबर 8 से तीन प्रत्याशी पंच के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड नंबर 6 में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

रघुनाथपुरा की पंचायत में वार्ड नंबर एक से जोगेंद्र, वार्ड नंबर दो से भूपेंद्र कुमार, वार्ड नंबर तीन से दिनेश, वार्ड नंबर चार से प्रमिंद्र, वार्ड नंबर पांच से मुंशी, वार्ड नंबर सात से अनीता व वार्ड नंबर 9 से मेनका निर्विरोध चुनी गई हैं। इस बार गांव के नौ वार्डों में से 8 वार्डों में युवा पंच बने हैं। इस बार गांव में सरपंच पद के लिए महिला उम्मीदवार के आरक्षित किया गया है। सरपंच पद के लिए पांच युवा महिला चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इस बार गांव के विकास की बागडोर युवाओं के हाथ में रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास के लिए पढ़ी लिखी पंचायत होनी बहुत जरूरी है। पढ़ी लिखी पंचायत चुनने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। युवा पंचों ने कहा कि निर्विरोध पंच चुनने पर सरकार द्वारा घोषित राशि से लाइब्रेरी, पार्क व खेल के मैदान का निर्माण करवाया जाएगा।
निर्वाचित पंच भूपेंद्र ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। गांव के विकास के लिए पंचों का भी अहम योगदान होता है। वार्ड को साफ- सुथरा रखना, लाइब्रेरी का निर्माण व पार्क बनाना व युवाओं के नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निशुल्क साइबर कैफे का निर्माण करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। पंच प्रमिंद्र ने कहा कि वह गांव के विकास के लिए सर्वसम्मति होना अच्छा कदम है। निर्विरोध पंच के लिए सरकार द्वारा घोषित राशि से गांव का विकास करवाया जाएगा। गांव में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हर चौराहे व गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंच अनीता ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई को लेकर समस्याएं हैं। वार्ड में नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। अगर गांव साफ- सुथरा रहेगा तो लोग भी स्वच्छ रहेंगे। पंच मेनका ने कहा कि गांव में बच्चों के लिए खेलने का मैदान नहीं है। अच्छे खिलाड़ी बनाने के लिए गांव में खेल का मैदान होना बहुत जरूरी है। जिससे युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें