फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटी सड़कों के लिए अल्टीमेटम, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटी सड़क।स्राेत: कॉलोनीवासी
विज्ञापन
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को टूटी सड़कों के नवनिर्माण की मांग की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट मंगल सैन को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश खेड़ा के नेतृत्व में यह ज्ञापन उपायुक्त के नाम दिया गया। ज्ञापन में प्रशासन को 3 सितंबर तक सड़कों का निर्माण शुरू करने का अल्टीमेटम है।
विज्ञापन

वैकल्पिक रूप से एक निश्चित समय सीमा बताने की मांग की गई है। मांगें पूरी न होने पर 4 सितंबर को जन्माष्टमी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। खेड़ा ने कहा कि धरना तभी समाप्त होगा जब कोई एक मांग पूरी होगी।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अनुपम गौड़, सुरेश और हरिवंश कौशिक ने बताया कि सड़कें जर्जर हैं। इनसे बरसातों में कीचड़ होता है और बुजुर्ग महिलाएं घायल हो चुकी हैं। कॉलोनी का आधा हिस्सा टूटी सड़कों की अव्यवस्था से जूझ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें