फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेजों में शुरू हुई यूजी परीक्षा, सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल

विज्ञापन
फोटो संख्या:66 शहर ​स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय में सीसीटीवी निरीक्षण टीम। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के पांच राजकीय कॉलेजों में यूजी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बार कुल 4570 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा करवाई गई जो पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी भी तरह का नकल का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल मुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर मुख्य गेट पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो जांच के बाद ही छात्रों को अंदर प्रवेश दे रहे हैं। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है सुबह 9:30 से 12:30 और दोपहर 2:30 से 5 बजे तक। प्रशासन ने छात्रों को नकल करने पर विश्वविद्यालय की सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
-

परीक्षा के दौरान दबिश दे रही टीमें

प्राचार्य विजय यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान दो फ्लाइंग की टीमें दबिश दे रही हैं। इनमें एक टीम विश्वविद्यालय से जबकि दूसरी हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से बनाई गई है। दोनों टीमें विद्यार्थियों की जांच कर नकल पर रोक लगा रहे हैं। साथ ही दो कर्मचारियों की सीसीटीवी कक्ष में तैनाती कर परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करवाई जा रही है।

- वर्जन:
आईजीयू से संबंधित महाविद्यालयों में यूजी की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो चुकी हैं और पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की रही है। परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक करवाने के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। पहले दिन किसी प्रकार की यूएमसी नहीं बनी।-गगनदीप यादव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें