फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की गाड़ी का टायर फटा, एक की मौत

Mon, 14 Dec 2015 10:18 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानिया रोड़ पर डुलाना के पास रविवार देर रात फटने से अनियंत्रित गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार नौ लोगों में एक की मौके पर मौत हो गई, एक को जरा सी खरोंचे आई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया।  गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी कंडक्टर साइड से पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गई। सभी व्यक्ति बारात में रेवाड़ी से बवानियां जा रहे थे। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे। ये सभी दुल्हे के बहनोई के दोस्त थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

ख्यालीयावास निवासी प्रदीप ने बताया कि वे रेवाड़ी से बवानिया किसी परिचित की बारात में कार से जा रहे थे। डुलाना के पास गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद गाड़ी पहले पेड़ से फिर एक सीमेंटेड होदी और फिर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मुस्ताक पुत्र नन्नू खान निवासी दिल्ली की मौके मौत हो गई। जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में पंकज पुत्र रोहताश निवासी ख्यालीवास (27), मोतीलाल पुत्र करन सिंह  निवासी ख्यालीवास(30), तेज सिंह पुत्र करन सिंह  निवासी ख्यालीवास(40),  चिंटू   निवासी ख्यालीवास(24), रवि पुत्र मान सिंह निवासी रामपुर(21), अजित पुत्र जगदीश (25) निवासी ककराला शामिल हैं। इनमें से पंकज पुत्र रोहताश की दिमाग की नस फटने से उसे एम्स रैफर कर दिया। वहीं अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। मृतक मुस्ताक नांगलोई दिल्ली का रहने वाला था। वह धारूहेड़ा  में साड़ियों का कार्य करता था। उसके तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें