नारनौल। पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी का केबल बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नांगल चौधरी थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस शनिवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक गांव ढाणी बाठोठा में खेत से ट्यूबवेल का केबल चोरी बाइक से कोटपुतली की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नेशनल हाइवे नंबर 148बी पर गांव दताल के पास पहुंची। वहां मोटरसाइकिल चालक को रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल चालक ने बाइक रोक दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक चालक ने अपना नाम सोनू निवासी खीवाला थाना पाटन, सीकर बताया। पीछे बैठे युवक ने अपना नाम कृष्ण उर्फ मिर्चाया निवासी नोयराना बताया। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखे सफेद कट्टे की तलाशी ली तो चोरी का बेकबल बरामद किया गया।