फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ भर्ती के लिए आज से करवा सकेंगे आवेदन जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं एचएसआईएसएफ, एचएपी हरियाणा से हटाए गए कर्मचारियों के लिए पुलिस विभाग में 97 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए पुलिस लाइन नारनौल में 29 अगस्त से एक सितंबर तक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस विभाग महेंद्रगढ़ के लिए पहले सप्ताह में 29 अगस्त से एक सितंबर तक भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों में से 97 विशेष पुलिस अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन जमा किए जाएंगे और दूसरे सप्ताह में 7 व 8 सितंबर को साक्षात्कार लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 29 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन नारनौल में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में कुछ आवेदकों को एसपीओ के पद के लिए वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा जिनको आगामी समय में रिक्त स्थान के अनुसार एसपीओ के लिए चयनित किया जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक समय पर पहुंच कर अपने कागजात जमा करवाएं। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदक अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, हरियाणा डोमिसाइल, शैक्षिक प्रमाणपत्र और डिस्चार्ज बुक अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें