फोटो संख्या:63- दक्षता निर्माण कार्यक्रम के समापन सत्र में उपस्थित विशेषज्ञ, शिक्षक एवं प्रतिभ
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया।
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली की आरे से प्रायोजित इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आयोजन समिति को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और प्रतिभागियों को उनके भविष्य में सफलता की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को अनुसंधान कौशल और शैक्षणिक लेखन में अपनी क्षमता बढ़ाने में अवश्य ही मददगार साबित होगा। अनुसंधान पद्धति और अकादमिक लेखन पर केंद्रित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में हकेंवि के वित्त अधिकारी प्रो. विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. विकास कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी और भविष्य में कॅरिअर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की निदेशक प्रो. पायल कंवर चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और इस आयोजन की सफलता के लिए विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, विश्वविद्यालय कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के योगदान की सराहना की। सह-कोर्स निदेशक डॉ. विष्णु नारायण कुचेरिया ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. रवि कुमार पांडे ने प्रतिभागियों, विशेषज्ञों और प्रायोजक एजेंसी आईसीएसएसआर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।