फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से दो हजार चुराए, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में एक पिज्जा की दुकान से एक युवक ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। चोरी की वारदात दुकान में सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि दुकानदार ने अभी इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं दी है। मगर चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चांदुवाड़ा मोहल्ले में डॉ. नरूला वाली गली में एक पिज्जा की दुकान में करीब 1 बजे दो युवक पिज्जा खाने आए। दुकान के संचालक पिज्जा बनाने लगा तथा मुख्य काउंटर से वह अंदर दुकान में किसी काम से चला गया। इस दौरान दोनों युवकों में से एक युवक नें काउंटर में रखें दो हजार रुपये उठा लिए। दुकान संचालक सोनू सैनी ने बताया कि जब पिज्जा लेने आए युवक बिना पिज्जा खाए, वापस चले गए तो उसे शक हुआ तथा उसने दुकान में लगे सीसीटीवी चेक किए तो इसका पता चला। जिसके बाद उसने इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें