गांव कलवाड़ी में पूजा का बनवारा निकालते परिजन।
- फोटो : Narnol
नारनौल। गांव कलवाड़ी में वीरवार की शाम को एक शिक्षित परिवार ने अपनी बेटी पूजा की शादी में घोड़ी पर बनवारा निकालकर लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया। इस मौके पर बेटी के पिता मुकेश व माता सुनीता माता-पिता और सभी रिश्तेदारों ने डीजे पर जमकर डांस किया।
पूजा एमएससी पास है और वह लुधियाना में पोस्टल असिस्टेंट पद पर कार्यरत है। उसका भाई नितिन यादव पंचकुला उपायुक्त कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उसके पिता हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं।
नितिन यादव ने बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर को निर्धारित की गई थी। घर में एक बेटी होने की वजह से उसकी शादी धूमधाम से करने का निर्णय लिया था। लोगों को संदेश देने के लिए उसका डीजे पर बनवारा निकालने का फैसला किया था। वीरवार की रात को पूजा का बनवारा निकाला। इस मौके पर रिश्तेेदार तथा ग्रामीण महिलाओं ने खूड डांस किया। पूरे परिवार में एक खुशी का माहौल बना हुआ है। पूजा ने बताया कि लड़के भांति बनवारा निकालने से वह बहुत खुश हैं। उसने बताया कि पिता ने उसको हमेशा बेटी नहीं बेटा ही माना है। हमेशा बेटे से अधिक प्यार किया है। इस स मौके पर जितेंद्र मांदी सहित अनेक रिश्तेदार के परिजन उपस्थित थे।