नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में गांव गोठड़ी मोड़ पर 14 जून को कट्टे से फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कट्टा बरामद कर दोनों को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें आरोपी विकास को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया व दूसरे आरोपी को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 14 जून को नांगल सोढा निवासी राकेश ने थाना में शिकायत दी कि में रात को अपने गांव गाड़ी से जा रहा था। आरोपी विकास व अमित पीछे दूसरी गाड़ी में थे। किसी समय उनसे कहा सुनी हो गई थी उसी जिससे उन्होंने मुझे डराने के लिए हवाई फायर करके भाग गए। शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित वासी मोहनपुर व विक्रम उर्फ लकी वासी नांगल नुनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों से कट्टा बरामद कर नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपी विकाश को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया व दूसरे आरोपी को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया।