फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तर पर दो और खंड स्तर पर भी दो स्कूल रहे प्रथम

Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मिशन बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर शाम को जारी हुआ। परीक्षा में महेंद्रगढ़ के जिलास्तर पर दो और खंडस्तर पर दो स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम में जिलास्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं खंडस्तर पर राजकीय मीडिल स्कूल झगडौली ने दूसरा व राजकीय मीडिल स्कूल पालड़ी पनिहारा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में मॉडल संस्कृति स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब पास आउट विद्यार्थी अब 20 मार्च को जिला स्तर पर होने वाली मिशन बुनियाद परीक्षा लेवल तीन में हिस्सा लेंगे।
परीक्षा परिणाम में विद्यालय की ओर से मयंक, अंजली, महक, मोहित, जतिन, मोहित, लक्ष्मी, चंदा, गौरव ने क्वालीफाई किया है। लेवल-तीन में परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों का नौंवी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। मिशन बुनियाद के तहत कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी। विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधित अतिरिक्त कक्षा लगाकर तैयारियां करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बुनियाद लेवल-3 परीक्षा 25 अंकों की होगी। इसमें आठवीं कक्षा के गणित के कुल पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को सुपर 100 की परीक्षा की तैयारियां शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अपने उपलब्धियों के लिए अग्रसर है। विद्यालय जनवरी व फरवरी में जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अपना नाम किया है। जनवरी माह में गुरुग्राम में कल्चर्रर कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड स्तर पर सुंदरीकरण पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा हिमांशी राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, जिला स्तरीय मैराथल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंसेट:
राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालड़ी पनिहारा के मुख्याध्यापक सतवीर व सरपंच विजय यादव ने बताया कि बुनियाद लेवल- 2 परीक्षा परिणाम में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण किया है। छात्र वंश ने खंड स्तर पर प्रथम व जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ छात्रा रितु व दीपिका ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये तीनों विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 परीक्षा के लिए बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें