फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: कागजात पूरे नहीं होन पर दो स्कूल बसों का किया चालान, राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों की कार्रवाई

Thu, 21 Nov 2024 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि अधिकारी इस मामले में पूरी तरह सतर्क रहें। राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। कनीना में जो स्कूल बस हादसा हुआ था वैसी पुनरावर्ती ना हो इसके लिए जरूरी है कि लगातार फील्ड में रहकर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने खंड महेंद्रगढ़ व कनीना के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी एवं जिला ट्रैफिक पुलिस टीम भी साथ थी। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार ने स्कूलों में जाकर वाहनों के कागजात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों के कागजातों में कमी पाए जाने पर उनका चालान किया गया, वहीं एक बस को जब्त करने के निर्देश दिए। सुमन राणा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। आयोग का मकसद केवल चालान करना नहीं बल्कि स्कूलों को अपडेट रखना है।

विज्ञापन


आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि अधिकारी इस मामले में पूरी तरह सतर्क रहें। राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। कनीना में जो स्कूल बस हादसा हुआ था वैसी पुनरावर्ती ना हो इसके लिए जरूरी है कि लगातार फील्ड में रहकर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के 28 मानकों को सभी स्कूलों को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य मकसद बच्चों को सुरक्षित माहौल देना है। इस मामले में आयोग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी नियमों की दृढ़ता से पालना करे। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम भी आयोग के सदस्यों के साथ मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें