कनीना। वार्ड नंबर एक व वार्ड नंबर तीन में स्थापित कॉलर वाला जोहड़ व होली वाला जोहड़ की पिछले 20 वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण कस्बा वासियों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि कालर वाला जोहड़ में बरसात का जल एकत्रित हो जाता था। इसकी वजह से घरों में पानी पहुंच जाता था। इसके लिए 2 जुलाई को टेंडर खोले जा रहे हैं। कॉलर वाले जोहड़ का 19 लाख 54 हजार रुपये बजट है वहीं होली वाले जोहड़ का 13 लाख 98 हजार रुपये बजट है। टेंडर लगने के 1 महीने के अंदर फर्म को जोहड़ की खुदाई करके साफ सफाई करनी होगी। उन्होंने बताया कि कॉलर वाले जोहड़ की गोलाई 9000 क्यूब है। वहीं होली वाले जोहड़ की गोलाई 9000 क्यूब है।
पिछले 20 वर्षों से है कस्बावासी परेशान
20 वर्षों से इन दोनों जोहड़ो में पानी भरने की वजह से कस्बा वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासी राजेश, महेश, दिनेश, जोगिंद्र, दिलीप, महेंद्र, राहुल, रामशरण, नवीन, दिलीप ने बताया कि कालर वाला जोहड़ में होली वाला जोहड़ जिसमें बहुत अधिक गंदगी बनी हुई है। अब उम्मीद लग रही है कि टेंडर होने के बाद सफाई हो जाएगी जिससे घरों में पानी नहीं भरेगा।
पिछले वर्ष बरसात के मौसम में वार्ड नंबर एक, तीन, आठ, 12 वार्ड, 10 के घरों में पानी भर गया था। इससे कस्बा वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए टेंडर खोले जा रहे हैं और दोनों जोहड़ो की खुदाई करवाकर सही कर दिया जाएगा। इसकी वजह से कस्बा वासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका में शिकायत पुस्तिका रखी हुई है। किसी को भी कोई समस्या होती है तो वह उसमें नोट करवाए, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह एसडीएम प्रशासक, नगर पालिका कनीना।
फोटो संख्या:65-कनीना में जोहड़ में फैली गंदगी--स्रोत--संवाद