फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जींद के दो खिलाड़ी आयुष व समीर का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
21जेएनडी12: आयुष ।
विज्ञापन
उचाना। ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा के दो होनहार खिलाड़ियों आयुष और समीर का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से चयन होने से स्कूल, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 10 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाली आईएचएफ ट्रॉफी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।
आयुष गांव डूमरखा खुर्द और समीर गांव डूमरखा कलां के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और स्कूल के प्रशिक्षण केंद्र में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल डायरेक्टर डॉ. जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मई से उत्तराखंड में लगाया जाएगा। इसके बाद टीम नौ जून को कोलकाता एयरपोर्ट से ढाका के लिए रवाना होगी।
प्रतियोगिता में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और यमन जैसी टीमों से होगा। खिलाड़ियों के चयन को लेकर स्कूल प्रबंधन, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
डॉ. जुगमिंद्र सिंह ने कहा कि आयुष और समीर ने अपनी लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन जल्द ही भव्य समारोह आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा।

21जेएनडी12: आयुष ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें