फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे कंटेनर से चोरी किया सामान खरीदने वाले रेवाड़ी के दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजे बीच रास्ते सिग्नल में रुकावट आने पर ट्रेन कंटेनरों से करते थे चोरी

Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे सुरक्षा बल नारनौल ने रेलवे कंटेनरों की सील तोड़ सामान चोरी करने के मामले में चोरी का सामान खरीद करने वाले रेवाड़ी के दो लोगों मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी भरत वर्मा और केवल बाजार निवासी श्रीकिशन उर्फ कमल को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपियों राजस्थान के अलवर की तहसील नीमराना के थाना माडण के गांव काठूवास निवासी गर्वित, अटेली के गनियार निवासी सतेंद्र, अटेली के सुजापुर गांव निवासी आशीष और राजस्थान के गांव हुड़िया खुर्द निवासी मोहित को आरपीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए चार आरोपी फिलहाल चार दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। चार आरोपियों में से दो आरोपी ड्राइवर और दो सुपरवाइजर थे। ये सभी काठुवास कंटेनर यार्ड में ड्यूटी करते थे और कच्चे कर्मचारी है। पुलिस के अनुसार विदेशों से कई कंपनियों का सामान आता था, जिसमें ऑटो मोबाइल, जूते, कॉपर व इलेक्टिक सामान होता था। बंदरगाह से सामान कंटेनरों में डालकर ट्रेन के जरिये गुरुग्राम भेजा जाता था, जो गुजरात से राजस्थान के काठुवास कंटेनर यार्ड से नारनौल, रेवाड़ी से गुरुग्राम तक जाता था, लेकिन आरोपियों द्वारा काठुवास से न्यू टाउन अटेली के बीच क्रॉसिंग के लिए रुकने वाली ट्रेनों में कंटेनर की सील तोड़कर सामान चोरी कर लेते थे। इनको कंटेनर की सील तोड़ने का अनुभव हो गया था, क्योंकि उक्त काठुवास कंटेनर यार्ड में ही काम करते थे।
विज्ञापन



छोटी उम्र में कर दिए बडे़ कारनामे
इस मामले में पकड़े गए चार मुख्य आरोपियों की उम्र 20 से 26 साल की है। छोटी उम्र में चोरी की बड़ी वारदात को इन लोगों ने अंजाम दिया है। आरोपी गर्वित की उम्र मात्र 22 साल है। इसी प्रकार से दूसरे आरोपी सतेंद्र की उम्र 20 साल, आशीष की उम्र 26 साल और मोहित की उम्र 22 साल है। यहीं नही पकड़े गए आरोपी कबाड़ का काम करने वाले भरत वर्मा की उम्र भी 28 साल है।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा
इस मामले में गुरुग्राम ऑटो मोबाइल कंपनी के अधिकारियों ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी थी। इससे पहले दो चोरी की वारदात हो चुकी है। पहली चोरी 7 अप्रैल और दो चोरी 11 व 12 मई को की गई। जब गुरुग्राम कंपनी के पास सामान का कंटेनर पहुंचा तो वह खुला हुआ था। इस पर कंपनी अधिकारियों को शक हुआ और सामान की जांच की गई तो वह कम मिला। इस पर कंपनी अधिकारियों ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत की। इस पर रेलवे सुरक्षा बल नार्थ जोन के पांच इंस्पेक्टर और आरपीएफ नारनौल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा उन रेलवे स्टेशनों व क्रॉसिंग एरिया की जांच की, जहां पर गाड़ियां रुकती थी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग गाड़ियों के पास मिले। इस पर आरपीएफ को शक हुआ तो उन्हें हिरासत में लिया गया। जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने पूरा खुलासा कर दिया। इस मामले में अब तक 14 लाख रुपये के सामान चोरी होने की बात सामने आई है जिसमें से 11.38 लाख रुपये के सामान की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन



रेलवे कंटेनरों से सामान चोरी के मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा गया है जिसमें दो लोग ऐसे हैं जिनको आरोपी सामान बेचते थे। वह दोनों रेवाड़ी के रहने वाले हैं। उनको कोर्ट में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया है। बाकी चार आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं जिनकी निशानदेही पर सामान बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

-हरीश, एसएचओ, आरपीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें