फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पारा बढ़ने के साथ बढ़ी बिजली की खपत, 45 लाख यूनिट पहुंची मांग

Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पारा बढ़ने के साथ बिजली की खपत जिले में बढ़नी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में बिजली की डिमांड 45 लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच चुकी है। डिमांड बढ़ने के साथ पूरी आपूर्ति न होने के कारण घरेलू सप्लाई और जगमग गांवों में कट लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कट लगने पर पंखे के नीचे लोगों के पसीने तक नहीं सूख रहे। कूलर और एसी चलने पर ही लोगों को राहत मिल रही है। एक सप्ताह पहले जहां केवल 27.84 लाख यूनिट प्रतिदिन खर्च हो रही थी, वहीं अब यह 44.58 लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है। डिमांड बढ़ने के कारण सोमवार को भी बिजली के कट लगाए गए। इसमें जगमग योजना के तहत शामिल किए गए गांवों के फीडर और शहरी क्षेत्र भी शामिल है। आने वाले दो दिन में यह डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है जबकि उसके बाद मौसम में परिवर्तन के चलते बिजली की खपत में भी कमी आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


कट लगने से लोग हुए परेशान
सोमवार को जगमग योजना के तहत शामिल फीडर के गांवों में 45 मिनट का कट रहा। यह कट सुबह 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक रहा। इसी प्रकार से डीएस फीड पर 30 मिनट का कट रहा। यह कट 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ, 3 बजकर 45 मिनट तक रहा। इसके अलावा लगभग 30 मिनट का कट डीएस और जगमग फीडर के गांवाें में रहा। यह कट शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ, जो 5 बजे तक रहा।
विज्ञापन


पिछले दिन में बिजली खपत (लाख में)
15 मई-27.84
16 मई-27.63
17 मई-40.27
18 मई-32.53
19 मई-43.97
20 मई-44.58
21 मई-41.40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें